8th Pay Commission Update:सरकारी नौकरी में एक frustration सबसे common है, साल बीतते रहते हैं और काम होता है Performance अच्छी होती है। लेकिन promotion नहीं आती क्युकी Vacancy नहीं है। Senior हटने का नाम नहीं और salary वहीं की वहीं अटकी रहती है।
यह problem सिर्फ छोटे कर्मचारियों की नहीं है। Group A अधिकारी भी इससे गुजरते हैं, लेकिन इसी problem के लिए एक system बना हुआ है जिसका नाम है NFU यानी Non-Functional Upgradation और 26 May 2026 को DoPT ने इसे लेकर एक नया आदेश जारी किया है।
8वें वेतन आयोग की चर्चा के बीच यह आदेश उन लाखों Group A अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है, जो promotion का इंतजार कर रहे थे।
8th Pay Commission Update पहले समझो NFU है क्या ?
बहुत से लोग NFU का नाम सुनते हैं लेकिन exactly समझ नहीं पाते।एक उदाहरण से समझो।
मान लो तुम किसी Organized Group A Service में हो। IRS हो, IPS हो, Railway Service हो या कोई भी Central Group A Service।तुम्हारा batch 2008 का है और तुम्हारे साथ IAS में भी 2008 batch के officers हैं।
अब IAS के 2010 batch के किसी officer को Joint Secretary बना दिया गया यानी 2010 batch का IAS Joint Secretary level पर पहुँच गया।
NFU के नियम के अनुसार 2010 से दो साल पहले यानी 2008 और उससे पहले के Organized Group A officers को भी Joint Secretary level का Pay Upgradation मिल सकता है Promotion नहीं मिलती, Post नहीं बदलती, लेकिन salary उस level की हो जाती है। सीधी बात – IAS के साथ financial parity का एक तरीका।
DoPT का नया आदेश – 26 May 2026
DoPT ने Office Memorandum जारी करते हुए यह बताया है कि किन batches के officers अभी NFU के लिए eligible हैं।
| IAS Batch | Level | केंद्र में नियुक्ति की तारीख | NFU के लिए eligible OGAS Batch |
| 2001 Batch | Additional Secretary | 31 March 2026 | 1999 और उससे पहले |
| 2010 Batch | Joint Secretary | 13 April 2026 | 2008 और उससे पहले |
यानी अगर तुम Organized Group A Service में हो और तुम्हारा batch 1999 या उससे पहले का है, तो Additional Secretary level का NFU मिल सकता है। अगर batch 2008 या उससे पहले का है तो Joint Secretary level का NFU eligible है।
यह 8वें वेतन आयोग से कैसे जुड़ा है ?
8th Pay Commission अभी consultation phase में है। Final recommendations 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है। Implementation 2027 से होगा, लेकिन उससे पहले यह NFU order क्यों important है।
इसलिए कि NFU से जो Pay Level upgrade होता है, वो Pay Matrix में record हो जाता है। जब 8th Pay Commission लागू होगा तो fitment factor उसी upgraded Pay Level पर लगेगा।
मतलब जिसे अभी NFU मिलेगा उसकी base salary ऊँची होगी। और 8th Pay Commission के बाद उस ऊँची salary पर fitment factor लगने से final salary और भी बड़ी होगी।
यही वजह है कि यह आदेश अभी बहुत relevant है।
किसको मिलेगा फायदा और किसको नहीं
फायदा मिलेगा अगर: तुम Organized Group A Central Service यानी OGAS में हो। तुम्हारा batch 1999 या 2008 का है या उससे पहले का है। तुमने सभी prescribed eligibility conditions पूरी की हैं। तुम पर कोई vigilance case नहीं है। तुम्हारा service record clean है।
फायदा नहीं मिलेगा अगर: तुम State Government Service में हो। तुम Non-Organized Group A Service में हो। तुम्हारा batch eligibility से बाद का है। तुम पर disciplinary proceedings चल रही हैं।
8th Pay Commission Update असली problem जो officers face करते हैं।
NFU सुनने में simple लगता है। लेकिन इसे actually पाने में बहुत झंझट होती है।
Problem 1 – Department जल्दी process नहीं करता: NFU की eligibility आ जाती है लेकिन department file आगे नहीं भेजता। महीनों निकल जाते हैं। Officers को खुद follow up करना पड़ता है।
Problem 2 – Eligibility conditions की अलग-अलग interpretation: किसी department में यह माना जाता है कि ACR यानी Annual Confidential Report के सभी entries “Good” या उससे ऊपर होनी चाहिए। किसी में APAR का criteria अलग होता है। इससे same batch के दो officers में से एक को NFU मिल जाता है और दूसरे को नहीं।
Problem 3 – NFU और promotion का confusion: बहुत से officers NFU को promotion समझ लेते हैं। यह promotion नहीं है। Pay Level बढ़ता है। Post नहीं बदलती। इसलिए higher post के allowances और facilities नहीं मिलतीं।
Problem 4 – Arrears में देरी: NFU effective date से मिलना चाहिए। लेकिन processing late होने की वजह से arrears काफी बाद में credit होते हैं। कुछ cases में CAT यानी Central Administrative Tribunal तक जाना पड़ता है।
8th Pay Commission Update अभी क्या करें ?
अगर आप Organized Group A Service में हो और batch eligibility में आता है तो आज ही यह करो।
अपने department के Establishment Section से NFU eligibility confirm करो। APAR entries check करो। अगर कोई adverse entry है तो उसे represent करने का process शुरू करो।
DoPT का यह O.M. dated 26 May 2026 download करो। इसे अपने service record के साथ रखो।
Important Links
| काम | Link |
| DoPT Official Website | dopt.gov.in |
| 8th Pay Commission Updates | 8thpaycommission.gov.in |
| NFU O.M. Download | dopt.gov.in – Orders section |
