RPSC 1st Grade Admit Card 2026: पिछली बार एक लड़का Bikaner से Jaipur आया था। सुबह 5 बजे निकला, बस में बैठा, exam centre ढूंढा, line में लगा – और gate पर रोक दिया गया। Admit Card था। Photo ID भी था। लेकिन reporting time निकल चुका था। सिर्फ 12 मिनट की देरी। 3 साल की तैयारी। 12 मिनट में खत्म।
RPSC 1st Grade Group B जिनका एग्जाम तीन से 4 को है, उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
यह कहानी सुनी-सुनाई नहीं है। ऐसा हर बड़े exam में होता है। और इस बार RPSC 1st Grade में 5.53 लाख candidates हैं – जिसका मतलब है कि exam centres पर भीड़ पिछली बार से ज्यादा होगी।

Admit Card 27 May 2026 को जारी हो गया है। Exam 31 May से शुरू हो रहा है।
अभी सिर्फ download करना काफी नहीं है। नीचे वो सब बताया है जो आपको आज ही करना है।
Quick Overview
| विवरण | जानकारी |
| संस्था | RPSC – Rajasthan Public Service Commission |
| भर्ती | School Lecturer 1st Grade Teacher 2025-26 |
| कुल पद | 3,225 |
| Admit Card जारी | 27 May 2026 |
| Exam City Slip जारी | 24 May 2026 |
| Exam शुरू | 31 May 2026 |
| Exam खत्म | 11 June 2026 |
| Total Candidates | लगभग 5.53 लाख |
| Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Admit Card Download करें
- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर News and Events में “Download Admit Card For School Lecturer (School Education)-2025” link ढूंढें।
- Application Number और Date of Birth डालें।
- Captcha Code fill करें।
- Submit करें – Admit Card screen पर आ जाएगा।
- PDF download करें और colour printout निकालें।
अगर website slow हो – सुबह 5-6 बजे या रात 11 बजे के बाद try करें। 5.53 लाख candidates एक साथ download कर रहे हैं, server पर load होना स्वाभाविक है।
SSO ID से Admit Card केसे डाउनलोड करे ?
- पहले sso.rajasthan.gov.in खोलो।
- अपनी SSO ID और Password से Login करो।
- Search में “Recruitment Portal” खोलो।
- फिर “My Recruitment” पर जाओ।
- वहां “Get Admit Card” या “Admit Card” ऑप्शन मिलेगा।
- RPSC First Grade / School Lecturer Exam चुनो।
- Admit Card डाउनलोड करके PDF सेव कर लो।
Exam City Slip Download करें
- sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID और Password से login करें।
- Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal open करें।
- Exam City Intimation Slip – School Lecturer 2026 link पर click करें।
- Application Number और Date of Birth डालकर submit करें।
- City Slip download करके save करें।
याद रखें: City Slip exam hall में नहीं चलेगी। यह सिर्फ यह बताती है कि exam किस शहर में है। Exact centre address सिर्फ Admit Card में होगा।
परीक्षा Schedule – विषय -wise दिनांक
Exam 31 May 2026 से 11 June 2026 तक चलेगा। Morning और afternoon दो shifts में होगा।
31 May से 5 June तक – 15 district headquarters और 15 sub-divisions में exam होगा। 6 June से 11 June तक – सिर्फ Jaipur में exam होगा।
अपने subject की exact date और shift Admit Card पर ही confirm करें।
परीक्षा कार्यक्रम – Subject-wise Complete Dates
Apna subject dhundho aur date note kar lo. Ek baar Admit Card par bhi confirm zaroor karo.
| Subject/Post | Exam Date | Exam Time |
| General Awareness & General Studies | 31 May 2026 | 10:00 AM – 11:30 AM |
| Hindi | 31 May 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| History | 01 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| English | 01 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Commerce | 02 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Chemistry | 02 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Political Science | 03 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Geography | 04 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Biology | 04 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Sanskrit | 05 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Physics | 05 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Maths | 05 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Sociology | 06 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Economics | 06 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Music | 06 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Drawing | 07 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Urdu | 07 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Punjabi | 07 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Agriculture | 08 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Public Administration | 08 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Home Science | 08 June 2026 | 02:30 PM – 05:30 PM |
| Rajasthani | 09 June 2026 | 09:00 AM – 12:00 PM |
| Physical Education | 11 June 2026 | 02:30 PM – 04:30 PM |
Admit Card में क्या-क्या होगा ?
Admit Card पर आपका नाम, application number, category, subject name, exam date, shift timing, reporting time और exam centre का पूरा address होगा। Photo और signature भी होगी।
Download करने के तुरंत बाद यह सब एक बार ध्यान से check करें। कोई गलती दिखे तो exam से पहले RPSC helpdesk से contact करें।
वो 5 गलतियाँ जो Gate पर रुकवा देती हैं ?
यह section इसलिए सबसे जरूरी है। हर बार इन्हीं कारणों से candidates gate पर रोके जाते हैं।
गलती नंबर 1 – Reporting Time के बाद पहुँचना:
Admit Card पर जो reporting time लिखा है वो entry का last time नहीं है – वो वो time है जब तक आपको अंदर होना चाहिए। Gate उससे पहले बंद हो जाता है। पिछले RPSC exams में जो candidates 15-20 मिनट late आए उन्हें entry नहीं मिली। यह कोई अफवाह नहीं है।
इसलिए: Reporting time से कम से कम 45-60 मिनट पहले centre पर पहुँचो। Biometric और document verification में time लगता है।
गलती नंबर 2 – Admit Card का printout न होना:
कुछ candidates सोचते हैं कि mobile में PDF दिखा देंगे। Mobile exam hall में allowed नहीं है। और mobile बाहर छोड़ना मतलब Admit Card भी बाहर। Colour printout निकालो। एक extra copy भी रखो – कभी-कभी printout फट जाता है या गीला हो जाता है।
गलती नंबर 3 – Photo ID भूल जाना:
Admit Card है लेकिन Photo ID नहीं – यह भी gate पर problem करवाता है। Aadhaar, PAN, Voter ID, Driving Licence – कोई एक original लेकर जाओ। Photocopy नहीं चलेगी।
गलती नंबर 4 – Mobile या Gadget साथ ले जाना:
Smartwatch, bluetooth earphone, calculator, digital pen – यह सब exam hall में prohibited हैं। Centre पर इन्हें जमा करने का कोई arrangement नहीं होता। बाहर कहीं छोड़ना पड़ेगा। इससे बेहतर है कि घर से ही इन्हें छोड़कर जाएं।
गलती नंबर 5 – Centre का रास्ता exam day पर ढूंढना:
Admit Card मिला। Centre का नाम देखा। Google Maps पर डाला। एक school दिखी – वहाँ पहुँच गए। लेकिन वो school नहीं था। असली centre 3 km दूर था।यह होता है। Address में “Govt Senior Secondary School” जैसे common names होते हैं जो शहर में multiple जगह हो सकते हैं।
इसलिए: Admit Card आते ही आज या कल centre का exact location पहले से verify करो। अगर दूसरे शहर में exam है तो एक दिन पहले निकलो।
Exam Day पर क्या-क्या ले जाएं ?
यह साथ ले जाएं – Admit Card का colour printout (एक extra copy भी), valid photo ID original, 2-3 passport-size photographs और blue ball point pen। यह चीज बिल्कुल मत लाएं – Mobile phone, smartwatch, bluetooth device, calculator, किसी भी तरह का electronic gadget, extra papers या books।
एक जरूरी बात जो कम लोग जानते हैं ?
इस exam में हर question paper के लिए OMR Answer Sheet में fifth option भरने के लिए 10 extra minutes मिलेंगे।
यानी अगर आपने कोई question attempt नहीं किया है तो उसमें Option E भरना होगा। इसके लिए आपको extra समय मिलेगा। यह rule exam में बहुत काम आता है – इसे ignore मत करना।
परीक्षा से पूर्व किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य To-Do List
अगर exam कल से या अगले कुछ दिनों में है तो आज रात यह करो, Admit Card download करो और colour printout निकालो। Admit Card पर सारी details verify करो। Exam centre का exact location Google Maps पर check करो। Photo ID निकालकर bag में रखो। Blue pen और stationary तैयार करो। Mobile और smartwatch घर पर ही छोड़ने का plan करो। अगर दूसरे शहर में exam है तो आज रात निकलने की planning करो।
RPSC 1st Grade Admit Card 2026 Important Links
| काम | Link |
| Admit Card Download | recruitment.rajasthan.gov.in |
| Exam City Slip | sso.rajasthan.gov.in |
| SSO Portal Login | sso.rajasthan.gov.in |
| Recruitment Portal | recruitment.rajasthan.gov.in |
| RPSC Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 1st Grade Admit Card 2026 FAQs
Q1: City Slip exam hall में काम आएगी? नहीं। City Slip सिर्फ travel planning के लिए है। Hall में सिर्फ Admit Card चलेगा।
Q2: Admit Card पर गलत details हैं तो क्या करें? तुरंत RPSC helpdesk से contact करें। Exam से पहले ही सुधरवाएं।
Q3: Black and white printout चलेगा? Colour printout safe option है। कुछ centres black and white में problem करते हैं।
Q4: कितना पहले पहुँचना चाहिए? Reporting time से कम से कम 45-60 मिनट पहले।
Q5: Centre पर mobile जमा होगा? ज्यादातर centres पर mobile जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं होती। घर से ही छोड़कर जाएं।
Q6: Paper 1 और Paper 2 एक ही दिन होंगे? Subject के अनुसार schedule अलग है। अपने subject की exact date Admit Card पर check करें।







Pingback: RITES Limited Bharti 2026: Engineer और Manager के 2 पदों पर Job, Last Date 21 June - Vacancy Mitra
Pingback: RPSC 1st Grade Teacher Official Answer Key 2026 - आ गई आंसर की, अभी करो मिलान - Vacancy Mitra