10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat – DigiLocker से लेकर Board तक पूरा तरीका

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat: कुछ दिन पहले रात के करीब 9 बजे मेरे phone पर एक WhatsApp message आया। मेरे एक client थे – Rajasthan के छोटे से शहर से। उन्होंने लिखा: भाई साहब, एक government job का form भरना है। 10वीं की marksheet माँग रहे हैं। घर में ढूंढा, school गया – कहीं नहीं मिली। अब क्या करूँ? Form की last date 3 दिन बाद है।”

मैंने message पढ़ा और सोचा – यह situation सिर्फ इनकी नहीं है। लाखों लोग हर साल इस problem में फँसते हैं। मैंने उन्हें उसी रात कुछ तरीके बताए। अगले दिन उनका message आया: भाई साहब, DigiLocker से marksheet मिल गई। Form भर दिया। बहुत बहुत शुक्रिया।” उस दिन मैंने decide किया – यह जानकारी सिर्फ एक client तक नहीं रहनी चाहिए। जो भी इस situation में है, उसके लिए आज यह article लिख रहा हूँ।

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat

पहले यह समझो – क्या DigiLocker की marksheet असली काम आती है?

बहुत लोगों के मन में यह doubt होता है, की डिजिलॉकर की मार्कशीट असल में काम आती है या नहीं जवाब सीधा है भाई – हाँ, बिल्कुल काम आती है। शत् प्रतिशत कम आती है ऐसा नहीं है आप उसका हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Government of India ने DigiLocker documents को legally valid माना है। Government jobs, bank account, passport, college admission, driving licence – सब जगह यह accepted है। हाँ, कुछ private companies या foreign universities अभी भी physical copy माँगती हैं। उनके लिए board से duplicate marksheet लेनी होगी – वो तरीका भी नीचे बताया है।

मार्कशीट को कौन-कौन से तरीके से कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं? ऐसे 5 तरीके मैं आपको गवर्नमेंट अप्रूव्ड तरीका बता रहा हूं जिसके द्वारा आप अपनी मार्कशीट को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

तरीका नंबर 1 – DigiLocker (सबसे fast, बिल्कुल free)

मेरे client को इसी से marksheet मिली थी – सिर्फ 10 मिनट में। CBSE, Rajasthan Board, UP Board, MP Board – लगभग सभी major boards DigiLocker पर हैं।

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat Step No.1

ऐसे करो: digilocker.gov.in पर जाओ या app download करो। Mobile number या Aadhaar से account बनाओ। OTP verify करो। “Search Documents” में अपना board select करो। Passing year, roll number और date of birth डालो। Marksheet screen पर आ जाएगी – download करो।

Roll number नहीं पता?

अगर आपको रोल नंबर पता नहीं है तो सबसे पहले घबराओ मत, पुरानी fee receipt, admit card या school leaving certificate देखो – उस पर होता है। वो भी नहीं मिली तो school office जाओ – उनके records में होता है। स्कूल के पास बहुत पुराने रिपोर्ट होते हैं।

यहाँ भी पढ़े:-PM Kisan Yojna eKYC: ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना KYC नहीं मिलेगा लाभ

तरीका 2 – Board की Official Website

अगर DigiLocker पर नहीं मिली तो अपने board की official website try करो। अपने board की website यहाँ देखो:

CBSE – cbse.gov.in, Rajasthan Board – rajeduboard.rajasthan.gov.in, UP Board – upmsp.edu.in, MP Board – mpbse.nic.in, Bihar Board- biharboardonline.bihar.gov.in, Maharashtra Board – mahahsscboard.in, “Results” या “Marksheet Download” section ढूंढो। Passing year, roll number और date of birth डालो। Download करो।

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat Step No.2

ध्यान रखो: 2005 से पहले के records ज्यादातर boards पर online नहीं हैं।

तरीका 3 – UMANG App

DigiLocker पर board नहीं है? UMANG App try करो।

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat Step No. 3

Play Store या App Store से UMANG download करो। Mobile number से login करो। Search में अपने board का नाम लिखो। Details भरो और download करो।

कुछ boards जो DigiLocker पर नहीं हैं वो UMANG पर मिल जाती हैं।

तरीका 4 – School से Attested Copy

Digital marksheet किसी काम नहीं आ रही और original भी नहीं है?

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat Step No.4

सीधे अपने school जाओ। Principal से बात करो। School के records में तुम्हारी marksheet की copy होती है – वो attested copy दे सकते हैं।

साथ लेकर जाओ – Aadhaar card, passing year और कोई भी पुराना school document।

तरीका 5 – Board से Duplicate Marksheet

यह थोड़ा लंबा process है लेकिन जब बाकी सब काम न आए तो यही एकमात्र रास्ता है।

Board की official website पर जाओ। “Duplicate Marksheet” section ढूंढो। Application form भरो। Affidavit बनवाओ जिसमें लिखा हो original खो गई है। Demand Draft बनवाओ – fee Rs. 200 से Rs. 500 के बीच होती है board के अनुसार। Form, Affidavit, DD और Aadhaar copy board office में जमा करो। 15 से 30 दिन में duplicate marksheet मिल जाएगी।

10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat Step No.5

Rajasthan Board के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर “Duplicate Certificate” section में apply करो। CBSE के लिए cbse.gov.in पर online apply कर सकते हो।

यह गलतियाँ मत करना

Fake websites से बचो। Google पर search करने पर कई websites आती हैं जो “Free Marksheet Download” का झाँसा देती हैं और पैसे माँगती हैं। हमेशा .gov.in या .nic.in website use करो।

DigiLocker का पुराना number अगर DigiLocker पर वो number है जो बंद हो गया है तो Aadhaar-based login use करो।

Download के बाद details check करो। नाम, marks, date of birth – सब verify करो। गलती हो तो board से rectification करवाओ।

किस काम के लिए कौन सी marksheet चलेगी

Government job form – DigiLocker valid है Bank account – DigiLocker valid है Passport – DigiLocker valid है College admission – DigiLocker valid है Private job – ज्यादातर जगह DigiLocker valid है Foreign university – Original या notarized copy माँग सकते हैं।

अभी एक काम करो – चाहे marksheet मिली हो या नहीं

DigiLocker पर account बनाओ और अभी marksheet save कर लो। एक PDF copy खुद को email कर लो। Phone बदले, app delete हो – email पर हमेशा रहेगी। Original documents को waterproof folder में रखो। एक scan copy computer या Google Drive में save करो।

यह छोटा सा काम आगे बहुत बड़ी परेशानी से बचाएगा। मेरे client ने यही गलती की थी – अब वो यह नहीं दोहराएँगे। और उम्मीद है तुम भी नहीं दोहराओगे।

अगर कोई और problem है, तो नीचे comment करो – मैं personally reply करता हूँ।

यहाँ भी पढ़े:-Aadhaar Card Online Update 2026: अब आधार अपडेट हुआ पूरी तरह Digital और Paperless

1 thought on “10th Marksheet Kho Gayi To Ghabrao Mat – DigiLocker से लेकर Board तक पूरा तरीका”

  1. Pingback: Fire Safety Supervisor Apprenticeship 2026: Oil & Gas में करियर बनाना है तो Nashik का यह मौका मत छोड़ो - Vacancy Mitra

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top