IMD Weather Alert: मौसम का ताजा अपडेट कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट, ठंड बढ़ने के आसार

IMD Weather Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जनवरी से उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। राजस्थान में इस दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना है, जबकि 12 और 13 जनवरी को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

IMD का कहना है कि 11 से 14 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ठंड का असर तेज रहेगा। इसके अलावा ओडिशा में 11 और 12 जनवरी, जबकि उत्तराखंड में 11 जनवरी को शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert कई राज्यों में घने कोहरे का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू डिवीजन के कुछ इलाकों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जनवरी तक, जबकि उत्तर प्रदेश में 17 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

इसके अलावा हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी मध्य प्रदेश में 11 जनवरी तक कोहरा रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 जनवरी तक, जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11, 14 और 15 जनवरी को सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

बिहार में अभी और सताएगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों तक ठंड का असर और बढ़ेगा। खासतौर पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है।

IMD का अनुमान है कि 14 जनवरी के बाद मौसम थोड़ा नरम हो सकता है, लेकिन फिलहाल ठंड से पूरी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड लौट सकती है।

राजस्थान में शीतलहर से बढ़ी परेशानी

राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का असर साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

विशेष रूप से राजस्थान के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

दिल्ली में ठंड का कहर जारी

IMD के अनुसार, 11 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। इस दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभागकी ऑफिशियल वेबसाइट 

IMD Weather Alert

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top