CIBIL Score New Rule 2026: बात सीधी है।पहले बैंक लोन reject करता था और बस इतना कहता था – “आपका CIBIL score कम है।” न कोई वजह, न कोई रास्ता। आप बाहर निकल आते थे खाली हाथ।
अब ऐसा नहीं होगा। RBI ने CIBIL score और credit report से जुड़े कई नियम बदले हैं। यह बदलाव आम आदमी के हक में हैं। अगर आप कभी लोन लेने की सोचते हैं – या पहले ले चुके हैं – तो यह जानना आपके लिए ज़रूरी है।
CIBIL Score New Rule 2026 पहला बदलाव – अब score हर 15 दिन में update होगा
पहले CIBIL score महीने में एक बार update होता था। मतलब अगर आपने कोई EMI भरी, कोई लोन बंद किया या credit card का bill चुकाया – तो उसका असर score में दिखने में पूरा महीना लग जाता था।
1 जनवरी 2026 से यह बदल गया है। अब score हर 15 दिन में update होगा।इसका फायदा यह है कि अगर आप अपना score सुधार रहे हैं तो उसका असर जल्दी दिखेगा। लोन लेने से पहले खुद को तैयार कर सकते हो – और score improve होते ही apply कर सकते हो।
CIBIL Score New Rule 2026 दूसरा बदलाव – कोई भी आपका score check करे, आपको SMS आएगा
यह बदलाव privacy के लिए है। पहले कोई भी बैंक या NBFC चुपचाप आपकी credit report देख सकता था। आपको पता भी नहीं चलता था।
अब जब भी कोई financial institution आपका CIBIL score या credit report check करेगा – आपको SMS या email के ज़रिए तुरंत सूचना मिलेगी। इससे आप जान पाएंगे कि आपकी report कब-कब और कहाँ-कहाँ देखी गई। अगर कोई बिना वजह आपकी report check करे तो आप सवाल उठा सकते हैं।
CIBIL Score New Rule 2026 तीसरा बदलाव – लोन reject हो तो कारण बताना अनिवार्य
यह सबसे ज़रूरी बदलाव है।पहले बैंक सिर्फ “score कम है” कहकर application reject कर देते थे। इससे आपको पता नहीं चलता था कि असल problem कहाँ है।
अब नियम यह है कि अगर लोन reject होता है तो बैंक को साफ और specific कारण बताना होगा। सिर्फ “score कम है” कहना काफी नहीं होगा।इससे आप समझ पाएंगे कि दिक्कत कहाँ है। और उसे ठीक करके दोबारा apply कर सकते हैं।
CIBIL Score New Rule 2026 चौथा बदलाव – साल में एक बार credit report बिल्कुल मुफ्त
यह पहले भी था लेकिन बहुत कम लोगों को पता था।अब RBI ने इसे और स्पष्ट किया है। हर व्यक्ति को साल में एक बार अपनी पूरी credit report मुफ्त में मिलेगी। इसमें score भी शामिल होगा।
अगर आप साल में एक से ज़्यादा बार report देखना चाहें तो अधिकतम 100 रुपये का शुल्क लगेगा। हर साल एक बार यह report ज़रूर देखिए। इससे आपको पता चलेगा कि आपके नाम पर कोई गड़बड़ी तो नहीं है।
पाँचवाँ बदलाव – EMI miss हो तो पहले 30 दिन का नोटिस मिलेगा
यह बदलाव बहुत राहत देने वाला है। पहले होता यह था कि एक EMI miss हुई और बैंक ने credit bureau को default report कर दिया। Score तुरंत गिर जाता था।
अब नियम यह है कि अगर आपकी EMI नहीं आई तो बैंक को पहले आपको notice देना होगा। 30 दिन का मौका मिलेगा। अगर इस बीच आपने payment कर दी तो यह default report नहीं होगा। यानी एक EMI miss होने से अब score तुरंत नहीं गिरेगा। आपको सुधरने का मौका मिलेगा।
CIBIL Score New Rule 2026 पहली बार लोन लेने वालों के लिए बड़ी राहत
बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक कोई लोन नहीं लिया। उनकी कोई credit history नहीं है। कोई CIBIL score नहीं है। पहले बैंक ऐसे लोगों को सीधे मना कर देते थे – “आपकी कोई credit history नहीं है।”
अब RBI ने साफ कह दिया है कि credit history का न होना अकेले लोन reject करने का कारण नहीं बन सकता। बैंक को आपकी income, bank statement और repayment capacity जैसी बातें भी देखनी होंगी। यह उन सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है जो पहली बार किसी वित्तीय सेवा से जुड़ना चाहते हैं।
CIBIL Score New Rule 2026 इन नियमों से आपको क्या फर्क पड़ेगा
अगर आपका score कम है – अब आपको पता चलेगा कि क्यों है और कैसे सुधरेगा। अगर आपने कोई payment की है – 15 दिन में score में दिखेगी।
अगर लोन reject हुआ – वजह जानने का हक है। अगर EMI miss हुई – 30 दिन में ठीक कर सकते हो। अगर पहली बार लोन लेना है – score न होना अब बाधा नहीं बनेगा।
CIBIL Score New Rule 2026 एक काम अभी करिए
CIBIL, Experian या Equifax की website पर जाइए। अपनी मुफ्त credit report निकालिए। एक बार ध्यान से देखिए। अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत dispute file करिए। अगर सब ठीक हो तो निश्चिंत रहिए।
लेकिन देखना ज़रूर। जो लोग अपनी credit report समय-समय पर देखते हैं वो कभी बड़े झटके नहीं खाते। जो नहीं देखते वो बाद में पछताते हैं।
CIBIL Score New Rule 2026: Official Links Table
| विषय | विवरण | Official/Source Link |
|---|---|---|
| Weekly Credit Reporting | RBI ने lenders को credit data अधिक बार रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं, जिससे CIBIL अपडेट तेजी से होगा | RBI Directions on Credit Information Reporting |
| TransUnion CIBIL RBI Notifications | CIBIL की आधिकारिक RBI Notifications सूची | CIBIL RBI Notifications |
| Free Credit Report | हर व्यक्ति को मुफ्त credit report उपलब्ध कराने से संबंधित नियम | TransUnion CIBIL Official Website |
| Credit Score Update Frequency | 15 दिन से साप्ताहिक अपडेट की दिशा में बदलाव | |
| RBI Credit Information Directions | Credit bureaus और lenders के लिए रिपोर्टिंग नियम | RBI Official Website |
