Join WhatsApp

Agriculture Supervisor Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर 1100 पदों पर भर्ती योग्यता 12वीं पास आवेदन शुरू

By: Jagdish Kumar

On: Tuesday, January 13, 2026 12:38 PM

Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) के 1100 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया SSO पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी। यदि आपने कृषि विषय से 12वीं या B.Sc Agriculture किया है और राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर है।

Agriculture Supervisor Recruitment 2026

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
पद का नामAgriculture Supervisor
विज्ञापन संख्या03/2026
कुल पद1100
वेतनमानPay Matrix Level – 5
नौकरी स्थानराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन तिथि13 जनवरी से 11 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

 

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू13 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि18 अप्रैल 2026

 

पदों का विवरण (Vacancy Details)

राजस्थान कृषि विभाग में कुल 1100 कृषि पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP):- 944 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (TSP):- 156 पद

यह भर्ती लंबे समय बाद आयोजित हो रही है, इसलिए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग / अन्य राज्य₹600
OBC / MBC / EWS / SC / ST (राजस्थान)₹400
दिव्यांग अभ्यर्थी₹400
भुगतान का तरीकाOnline

 

आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से One Time Registration (OTR) शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

Agriculture Supervisor Recruitment 2026 आयु सीमा (Age Limit)

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है:-

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। पिछले 2 वर्षों से भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आयु में छूट (Age Relaxation)

  • सामान्य वर्ग की महिला: 5 वर्ष
  • OBC / MBC / EWS / SC / ST पुरुष: 5 वर्ष
  • OBC / MBC / EWS / SC / ST महिला: 10 वर्ष
  • विधवा एवं विवाह-विच्छिन्न महिला: कोई आयु सीमा नहीं
  • भूतपूर्व सैनिक: सरकारी नियम अनुसार

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc Agriculture
  • B.Sc Agriculture (Horticulture) Honors
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कृषि विषय के साथ)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के लिए चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा (Offline – OMR Based)
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  3. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

लिखित परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

भागविषयप्रश्नअंक
भाग-Iसामान्य हिंदी1545
भाग-IIराजस्थान GK, इतिहास व संस्कृति2575
भाग-IIIशस्य विज्ञान2060
भाग-IVउद्यानिकी2060
भाग-Vपशुपालन2060
कुल100300

 

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे
  • प्रत्येक प्रश्न: 3 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  • कुल समय: 2 घंटे

वेतनमान (Salary)

चयनित अभ्यर्थियों को Pay Matrix Level-5 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ राज्य सरकार के नियमानुसार:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • अन्य भत्ते
  • भविष्य में प्रमोशन के अवसर

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाना हैं।
  2. अब होम पेज पर Recruitment Advertisement पर क्लिक करें।
  3. वहां उपलब्ध Agriculture Supervisor 2026 का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  4. अब sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
  5. Recruitment Portal में जाकर Apply Now पर क्लिक करें।
  6. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  7. फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें।
  8. OTR के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  9. फॉर्म submit कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Agriculture Supervisor Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहते हैं। सीमित पद, स्पष्ट चयन प्रक्रिया और अच्छा वेतन इसे एक High Demand Recruitment बनाता है।

Official Notification Download Now
Apply Online Apply Now

Jagdish Kumar

Jagdish Kumar is an experienced content writer and digital researcher with over 10 years of expertise in Education News, Exam Results, Admissions, Government Vacancies, and Government Scheme & Salary/Wage Hike Updates. At VacancyMitra.blog, he is dedicated to delivering accurate, verified, and timely information in a clear and reader-friendly manner, helping students, job seekers, and citizens stay updated with important opportunities and government announcements.
For Feedback - vacancymitra@gmail.com

3 thoughts on “Agriculture Supervisor Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर 1100 पदों पर भर्ती योग्यता 12वीं पास आवेदन शुरू”

Leave a Comment